भोपाल पीपुल्स एक्सीलेंस सोसायटी
सशक्त समाज • सशक्त नागरिक • सशक्त देश
भोपाल पीपुल्स में आपका स्वागत है
भोपाल पीपुल्स एक्सीलेंस सोसाइटी, मध्य प्रदेश शासन के रजिस्ट्रार फर्म्स एवं सोसाइटी की धारा 1973 के अंतर्गत पंजीकृत संस्था है (पंजीयन दिनांक 26-06-2007 व पंजीयन क्रमांक 18045/07)। हमारी संस्था को राज्य, केंद्र एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित संस्थाओं से प्रमाणीकरण प्राप्त है।
संस्था स्थापना वर्ष से ही रोजगार, स्व-रोजगार सृजन, प्रशिक्षण, परियोजना प्रस्तावना, प्रकाशन एवं अभिरुचि आदि क्षेत्रों में सक्रिय भागीदारी निभा रही है। संस्था ने निजी हित-लाभ को न देखते हुए उन सभी लोगों एवं संस्थाओं के लक्ष्यों को सफलता पूर्वक प्राप्त करवाया है, जिन्होंने संस्था की सदस्यता ग्रहण की व समय-समय पर अनुदान के रूप में सहयोग किया।
अध्यक्ष का संदेश
"लोग स्वयं के लिए तो हमेशा करते आ रहे हैं, यदि वही अन्य लोगों की तरफ थोड़ा भी समय निकालें तो देश-राज्य-जिले-तहसील-ग्राम व पंचायत स्तर तक शायद ही कोई असहाय, निराश्रित, बेरोजगार रहेगा। हमारी संस्था इसी लक्ष्य के साथ निरंतर कार्य करती आ रही है। आप भोपाल पीपुल्स एक्सीलेंस सोसाइटी की संरक्षक, आजीवन अथवा साधारण सदस्यता ग्रहण कर देश हित में हमारे साथ योगदान दे सकते हैं।"
विकास मीना
अध्यक्ष, भोपाल पीपुल्स एक्सीलेंस सोसायटी
🏛️ वैधानिक एवं शासकीय पंजीकरण
एन.जी.ओ की स्थापना व प्रबंधन कार्यक्रम
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रतिभागियों व संस्थाओं का सर्वांगीण विकास एवं आर्थिक व सामाजिक सरोकार को निम्नानुसार नई दिशा प्रदान करना है:
उद्यमिता विकास
उद्यमिता विकास की आवश्यकता एवं उसकी पूरी कार्य-प्रक्रिया की सही पहचान करना।
बदलते परिवेश में भूमिका
बदलते आर्थिक एवं सामाजिक परिवेश में गैर-सरकारी संगठनों (NGOs) की प्रभावी भूमिका।
प्रलेखन (Documentation)
संस्थागत प्रलेखन का महत्व, ड्राफ्टिंग एवं उपयोगिता की संपूर्ण जानकारी।
स्व-सहायता समूह (SHG)
स्व-सहायता समूहों के सुचारू गठन, संचालन एवं वित्तीय प्रबंधन की प्रक्रिया पर मार्गदर्शन।
प्रबंधन व वित्तीय प्रस्ताव
लेखाकर्म (Accounts), परियोजना संचालन प्रस्ताव निर्माण एवं वित्तीय प्रस्तावों की तैयारी।
सरकारी योजनाओं से जुड़ाव
केंद्र तथा राज्य शासन द्वारा गरीबों व युवाओं के उत्थान हेतु चलाई जा रही प्रमुख योजनाओं की जानकारी।
प्रायोजित रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण
- एन.जी.ओ मैनेजमेंट: स्थापना एवं प्रबंधन कार्यक्रम
- कंप्यूटर कोर्सेज: C.C.A एवं D.C.A प्रोग्राम्स
- मोबाइल ट्रेनिंग: असेंबलिंग एवं चिप लेवल रिपेयरिंग
- ब्यूटी पार्लर: प्रोफेशनल ब्यूटीशियन कोर्स
- आर्टवर्क व हैंडीक्राफ्ट: ज्वेलरी मेकिंग, सॉफ्ट टॉयज, सिलाई-कढ़ाई व फैशन डिजाइनिंग
संचालित वेलफेयर कार्यक्रम
- महिला एवं बाल विकास: शिक्षा, स्वास्थ्य व सशक्तिकरण अभियान
- पर्यावरण संरक्षण: वृक्षारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम
- जल संरक्षण: जल संचयन एवं जागरूकता अभियान
- सामाजिक व आर्थिक सुरक्षा: जरूरतमंदों हेतु सुरक्षा व सहायता कार्यक्रम
संस्था के साथ जुड़ें एवं सहयोग करें
संस्था के साथ किसी भी प्रकार के वित्तीय व्यवहार, सदस्यता शुल्क अथवा दान/अनुदान हेतु निम्नलिखित अधिकृत बैंक खाते का ही उपयोग करें:
📍 मुख्य कार्यालय संपर्क
पता: 7, भारती एस्टेट कॉलोनी, न्यू जेल रोड, करोंद बायपास, भोपाल (मध्य प्रदेश)